पत्नी को घर से निकालने वाला पति गिरफ्तार
Updated at : 14 Aug 2019 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

रामनगर :बारह वर्ष पूर्व ब्याही गयी एक चार वर्षीय बच्ची की मां को उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है. इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये पति को गिरफ्तार कर बगहा जेल भेज दिया है. घटना थाना क्षेत्र के भावल गांव की है. मामले में भावल गांव के विजयमल्ल […]
विज्ञापन
रामनगर :बारह वर्ष पूर्व ब्याही गयी एक चार वर्षीय बच्ची की मां को उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है. इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये पति को गिरफ्तार कर बगहा जेल भेज दिया है.
घटना थाना क्षेत्र के भावल गांव की है. मामले में भावल गांव के विजयमल्ल मांझी की पत्नी पूनम देवी ने एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. जिसमें पीड़िता के पति विजयमल्ल मांझी को नामजद किया गया है. आरोप है कि उसके पति ने केरल की रहनेवाली रिंकू कुमारी नामक एक लड़की से दूसरी शादी कर ली है. शादी के बाद पहली पत्नी को वह प्रताडि़त करता रहा है. यहां तक की उसे और अपनी बच्ची की परवरिश भी करनी छोड़ दी है. फिलवक्त पीड़िता अपनी बच्ची के संग अपने मायके रह रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




