डिक्की तोड़ 8.75 लाख रुपये के जेवरात उड़ाये
Updated at : 13 Aug 2019 1:42 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : नगर के पावर हाउस चौक स्थित राज नंदनी ज्वेलर्स के मालिक की बाइक की डिक्की तोड़ अज्ञात अपराधियों ने 8.75 लाख रुपये के सोने के आभूषण उड़ा लिये. मामले में व्यवसायी कालीबाग के जोड़ा इनार निवासी परमेश्वर साह की शिकायत पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने […]
विज्ञापन
बेतिया : नगर के पावर हाउस चौक स्थित राज नंदनी ज्वेलर्स के मालिक की बाइक की डिक्की तोड़ अज्ञात अपराधियों ने 8.75 लाख रुपये के सोने के आभूषण उड़ा लिये. मामले में व्यवसायी कालीबाग के जोड़ा इनार निवासी परमेश्वर साह की शिकायत पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि व्यवसायी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.
घटना 10 अगस्त की रात आठ बजे की है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. एफआईआर में व्यवसायी ने बताया है कि उनका पुत्र सूरज कुमार दुकान पर कारीगरी व दुकानदारी भी करता है. घटना की रात आठ बजे दुकान में से ढाई सौ ग्राम सोना को झोला में रखकर बाइक की डिक्की में बंद कर दिया. इसके बाद बाइक से बगल की पान दुकान पर गया. वहां से 10 मिनट बाद निकला, तो देखा कि बाइक की डिक्की खुली हुई है. उसमें रखा हुआ सोना गायब है. पूर्व में भी व्यवसायी के दुकान का शटर काट कर अज्ञात अपराधियों ने तिजोरी उड़ा ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




