शादी का झांसा देकर नाबालिग को किया अगवा, तीन नामजद

नौतन : शादी का झांसा देते हुए बहला फुसला कर एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है. पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन देकर तीन लोगों को आरोपी बनाया है. पुलिस आवेदन के आलोक में गहन जांच में जुट गई हैं. पीड़ित नाबालिग लड़की के पिता ने थाने में आवेदन देकर खुलासा […]
नौतन : शादी का झांसा देते हुए बहला फुसला कर एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है. पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन देकर तीन लोगों को आरोपी बनाया है. पुलिस आवेदन के आलोक में गहन जांच में जुट गई हैं. पीड़ित नाबालिग लड़की के पिता ने थाने में आवेदन देकर खुलासा किया हैं कि गांव के अभिषेक कुमार ने अपने सहयोगी नितेश कुमार के सहयोग से नाबालिग लड़की को अगवा किया है.
पुलिस को बताया गया है कि नाबालिग लड़की अपनी छोटी बहन के साथ घर में सोयी थी. जिसको नितेश और अभिषेक ने बाइक पर बैठाकर स्टेशन ले गये. इस कांड में रामलाल और तारा देवी की संलिप्तता बतायी जा रही है. नाबालिग लड़की ने घर रखे पचास हजार नकद, जवेरात और कपड़े लेकर गयी है. पुलिस आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन में जुट गई है. हालांकि अपहृता व अपहर्ता का सुराग नहीं मिल सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










