चुनाव नतीजा जानने काे पूरे दिन फोन व टीवी से चिपके रहे लोग

Updated at : 24 May 2019 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव नतीजा जानने काे पूरे दिन फोन व टीवी से चिपके रहे लोग

बेतिया : लोकसभा चुनाव के मतगणना के दौरान गुरुवार को पूरे दिन शहर की सड़कें सुनसान रही. लोग परिणाम जानने को लेकर उत्सुक रहे. यह उत्सुकता इतनी थी कि ज्यादातर लोग घर में बैठकर लोग टीबी व मोबाइल से चिपके रहे. मिनटों-मिनटों पर लोगों ने फोन कर अपने जानने वालों से रुझान पर चर्चा करते […]

विज्ञापन

बेतिया : लोकसभा चुनाव के मतगणना के दौरान गुरुवार को पूरे दिन शहर की सड़कें सुनसान रही. लोग परिणाम जानने को लेकर उत्सुक रहे. यह उत्सुकता इतनी थी कि ज्यादातर लोग घर में बैठकर लोग टीबी व मोबाइल से चिपके रहे. मिनटों-मिनटों पर लोगों ने फोन कर अपने जानने वालों से रुझान पर चर्चा करते रहे.

सजी रहीं फूल-मालाओं की दुकानें : शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फूल मालाओं की दुकानें सुबह से ही सजी रही. हजारों मालाएं मौके पर उपलब्ध थी. बोरों व टोकरों में भरकर इन फूल मालाओं को पानी दे देकर दुकानदार सुरक्षित रखने की भी कोशिश कर रहे थे. ताकि नतीजा घोषित होने के बाद कार्यकर्ता व सहयोगी इसे खरीद कर जश्न मना सकें.

हालांकि दुकानदारों ने किसी तरह का आर्डर नहीं मिलने की बात कही. लेकिन इन दुकानदारों का आत्मविश्वास इतना ऊंचा था कि वह निश्चिंत थे कि सारी की सारी फूल-मालाएं आज चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद बिक जाएंगी. और हुआ भी ऐसा ही. शाम तक सारे फूल माला बिक गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन