आज शाम से 12 की शाम तक इंडो-नेपाल बॉर्डर रहेगा सील
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2019 2:42 AM
मैनाटांड़ : आगामी रविवार को होने वाले लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में एसएसबी के जवान और अधिकारी भी पूरी तरह से तत्पर दिख रहे हैं. इंडो नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी के द्वारा कड़ी चौकसी की जा रही है. एसएसबी 47 वीं बटालियन में इनरवा में तैनात इंस्पेक्टर पेम खंडू ने बताया कि अधिकारियों […]
मैनाटांड़ : आगामी रविवार को होने वाले लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में एसएसबी के जवान और अधिकारी भी पूरी तरह से तत्पर दिख रहे हैं. इंडो नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी के द्वारा कड़ी चौकसी की जा रही है. एसएसबी 47 वीं बटालियन में इनरवा में तैनात इंस्पेक्टर पेम खंडू ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार की शाम 5 बजे से लेकर रविवार यानी 12 मई की शाम 5 बजे तक इंडो नेपाल बॉर्डर सील रहेगा. किसी को भी आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. किसी वाहन को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी. बेहद खास परिस्थिति में ही जांचोपरांत आने जाने दिया जाएगा.
हालांकि जवानों के निर्देश दिया गया है कि नेपाल और भारत से 10 मई के शाम से लेकर 12 मई के शाम 5 बजे तक किसी को भी नहीं आने जाने दिया जाए. उन्होंने बताया कि इंडो नेपाल बॉर्डर पर खासकर रात में नाइट विजन के द्वारा गश्त की जा रही है. ताकि कोई खुली सीमा का फायदा ना उठाएं. उन्होंने बताया कि बीओपी के अधिकारियों और जवानों को खास निर्देश दिए गए हैं. ताकि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










