नहीं सुलझी है अब तक उलझन, वाल्मीकिनगर सीट पर कांग्रेस में अब भी पेच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2019 7:39 AM
इस सीट पर चार-पांच ब्राह्मण नेता दिल्ली में टिकट को लेकर प्रेशर बनाये हुए हैं पटना : राज्य की अब इकलौती लोकसभा सीट वाल्मीकिनगर है, जहां पर अब तक महागठबंधन द्वारा प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है. महागठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में आयी है और कांग्रेस अब तक इस सीट के उम्मीदवार […]
इस सीट पर चार-पांच ब्राह्मण नेता दिल्ली में टिकट को लेकर प्रेशर बनाये हुए हैं
पटना : राज्य की अब इकलौती लोकसभा सीट वाल्मीकिनगर है, जहां पर अब तक महागठबंधन द्वारा प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है. महागठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में आयी है और कांग्रेस अब तक इस सीट के उम्मीदवार की तलाश में जुटी है. इस सीट पर बाहरी और मजबूत उम्मीदवारों का भारी दबाव है. बाहर से कांग्रेस में आने वाले बिहार के हर नेता को सीट आवंटित कर दी गयी है, लेकिन वाल्मीकिनगर की सीट का प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है.
कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व यह मान रहा है कि वाल्मीकिनगर की सीट पर पार्टी के किसी पुराने और ब्राह्मण नेता को ही टिकट दिया जाये. कांग्रेस की नौ सीटों में अब तक एक भी सीट पर ब्राह्मण उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया है. इस सीट पर चार-पांच ब्राह्मण नेता दिल्ली में टिकट को लेकर प्रेशर बनाये हुए हैं. इसमें राजनेता के साथ दिल्ली में रहने वाले मीडिया से जुड़े लोग भी टिकट के दावेदार हैं.
यह स्थिति तब बनी हुई है, जब भाजपा छोड़कर हाल में कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की पटना साहिब की सीट भी आवंटित कर दी गयी है. वाल्मीकिनगर की सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं करने को पार्टी के नेता इच्छाशक्ति की कमी बता रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










