रोजाना देनी होगी व्यय की रिपोर्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2019 2:03 AM
बेतिया : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. निलेश रामचन्द्र देवरे ने कहा है कि लोक सभा चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों एवं उनके प्रत्याशियों के द्वारा यदि आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता है, तो संबंधित पक्ष के खिलाफ सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. उन्होंने चुनाव के दौरान आचार संहिता […]
बेतिया : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. निलेश रामचन्द्र देवरे ने कहा है कि लोक सभा चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों एवं उनके प्रत्याशियों के द्वारा यदि आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता है, तो संबंधित पक्ष के खिलाफ सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. उन्होंने चुनाव के दौरान आचार संहिता का अक्षरश: पालन करने की सलाह सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष व सचिवों को दी.
डीएम डॉ. देवरे सोमवार को अपने कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष व उनके प्रतिनिधियो के साथ आयोजित बैठक में चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के द्वारा किए जाने वाले चुनावी व्यय पर भी फोकस किया गया. विशेष रूप से विभिन्न सामग्रियों के मूल्य पर भी अलग-अलग चर्चा की गई. इसमें व्यय कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित सभी राजनीति दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










