बच्ची के साथ गैंगरेप, आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 07 Jun 2014 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
बच्ची के साथ गैंगरेप, आरोपित गिरफ्तार

बेतियाः बैरिया थाना क्षेत्र के संतघाट मोहल्ला स्थित राज बगीचा में गुरुवार की शाम एक आठ साल की बच्ची के साथ तीन-चार युवकों ने गैंगरेप किया. बच्ची की हालत नाजुक होने पर दुष्कर्मी उसे छोड़ कर फरार हो गये. पीड़िता के कराहने की आवाज सुन कर राहगीरों ने इसकी सूचना उसके परिजनों तक पहुंचायी. परिजन […]

विज्ञापन

बेतियाः बैरिया थाना क्षेत्र के संतघाट मोहल्ला स्थित राज बगीचा में गुरुवार की शाम एक आठ साल की बच्ची के साथ तीन-चार युवकों ने गैंगरेप किया. बच्ची की हालत नाजुक होने पर दुष्कर्मी उसे छोड़ कर फरार हो गये. पीड़िता के कराहने की आवाज सुन कर राहगीरों ने इसकी सूचना उसके परिजनों तक पहुंचायी. परिजन घटनास्थल से बच्ची को लेकर उसी हालत में सीधे नगर थाना पहुंच गये.

पुलिस ने पीड़िता को सदर अस्पताल में भरती कराया. पीड़िता का बयान दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया.एसपी सौरभ कुमार साह ने बताया कि मुख्य आरोपित पीड़िता का पड़ोसी जोखू मियां का पुत्र मुश्ताक मियां है. उससे पूछताछ की जा रही है. पीड़िता ने घटना में शामिल संतघाट मोहल्ला के मुश्ताक की पहचान की है.

बताया जाता है कि बच्ची बकरी चराने के लिए राज बगीचा में गयी थी. जहां तीन-चार युवकों ने उसे अपनी हवश का शिकार बनाया. इधर घटना का खुलासा होने पर आरोपित के परिवार वालों ने पीड़िता के परिवार वालों की पिटायी कर दी. पुलिस ने इस घटना को लेकर दो प्राथमिकी दर्ज की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन