ट्रक की ठोकर से मजदूर की मौत

बेतियाः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की संध्या ट्रक की ठोकर से एक साइकिल सवार की मौत चिकित्सा के दौरान हो गयी. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना के औरहिया निवासी उमेश साह(30)के रूप में हुई है. बताया जाता हैं कि साइकिल सवार उमेश बेतिया से मजदूर कर अपने घर जा […]
बेतियाः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की संध्या ट्रक की ठोकर से एक साइकिल सवार की मौत चिकित्सा के दौरान हो गयी. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना के औरहिया निवासी उमेश साह(30)के रूप में हुई है. बताया जाता हैं कि साइकिल सवार उमेश बेतिया से मजदूर कर अपने घर जा रहा था. तभी तेजी से जा रही एक ट्रक के चपेट में आ जाने से उमेश गंभीर रूप जख्मी हो गया.
घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना ले गयी. मुफस्सिल थानाध्यक्ष नगीना पासवान ने बताया कि घटना की छानबीन की जारही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




