चाईबासा : महिला कॉलेज में बनेगा वज्रगृह व मतगणना स्थल

Updated at : 16 Mar 2018 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा : महिला कॉलेज में बनेगा वज्रगृह व मतगणना स्थल

चाईबासा : चाईबासा नगर परिषद चुनाव में महिला कॉलेज चाईबासा वज्रगृह व मतगणना स्थल होगा. इसका चयन अाधिकारिक स्तर पर कर लिया गया है. उपायुक्त अरवा राज कमल ने गुरुवार को महिला कॉलेज का निरीक्षण किया. सुरक्षात्मक दृष्टि से निर्णय लिया कि वज्रगृह व मतगणना यहीं होगी. 16 अप्रैल को मतदान के बाद इवीएम महिला […]

विज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा नगर परिषद चुनाव में महिला कॉलेज चाईबासा वज्रगृह व मतगणना स्थल होगा. इसका चयन अाधिकारिक स्तर पर कर लिया गया है. उपायुक्त अरवा राज कमल ने गुरुवार को महिला कॉलेज का निरीक्षण किया. सुरक्षात्मक दृष्टि से निर्णय लिया कि वज्रगृह व मतगणना यहीं होगी. 16 अप्रैल को मतदान के बाद इवीएम महिला कॉलेज में बने वज्रगृह में रखे जायेंगे. 20 अप्रैल को नियत समय पर इवीएम मतगणना पदाधिकारियों को सौंप दिया जायेगा. उपायुक्त ने बताया कि वज्रगृह शहर के भीतर व सुरक्षित है. इससे पहले भी यहां वज्रगृह बनाये जा चुके हैं. मौके पर उनके साथ एडीसी जयकिशोर प्रसाद, जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र पांडे व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन