शराब, दहेज व आर्केस्ट्रा के विरोध में खोला मोर्चा
Updated at : 13 Mar 2018 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

चोरी-छिपे चल रहा शराब व दहेज का खेल, आर्केस्ट्रा से पड़ रहा गलत प्रभाव बैठक में ऐसे लोगों को पुलिस के हवाले करने का लिया संकल्प जगदीशपुर : नौतन प्रखंड के जमुनिया बहुअरवा गांव में दहेजबंदी व शराबबंदी के बाद भी चोरी छिपे शराब व दहेज का खेल जारी है. आर्केस्ट्रा के जरिए समाज में […]
विज्ञापन
चोरी-छिपे चल रहा शराब व दहेज का खेल, आर्केस्ट्रा से पड़ रहा
गलत प्रभाव
बैठक में ऐसे लोगों को पुलिस के हवाले करने का लिया संकल्प
जगदीशपुर : नौतन प्रखंड के जमुनिया बहुअरवा गांव में दहेजबंदी व शराबबंदी के बाद भी चोरी छिपे शराब व दहेज का खेल जारी है. आर्केस्ट्रा के जरिए समाज में अश्लीलता बांटी जा रही है. धड़ल्ले से बिक रही शराब, दहेज के लेनदेन व आर्केस्ट्रा संचालन के विरोध में ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है.
इसको लेकर सोमवार को ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि सरकार ने पूर्ण रूप से शराबबंदी की है. इसके बाद भी शराब बनाने व बेचने का कारोबार जारी है. बिना दहेज की शादी करने के सरकार की घोषणा को भी लोग धरातल पर नहीं उतारना चाह रहे हैं. लोग चुपके-चुपके दहेज भी ले रहे हैं. जबकि समाज के युवा वर्ग को बिगड़ने में आर्केस्ट्रा का बड़ा योगदान है. ग्रामीणों ने कहा कि आर्केस्ट्रा से युवक व युवतियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है.
यह समाज के लिए हानिकारक है. बैठक को संबोधित करते हुए मां दुर्गा के भक्त आमीन ओलिया ने कहा कि आज समाज के सभी लोगों को एक होकर चलने की जरूरत है. ताकि समाज में छिपी इन बुराइयों को जड़ से मिटाया जा सके. इस क्रम में सर्वसम्मति से समाज के बुराईयों को समाप्त करने के लिए उपस्थित ग्रामीणों ने संकल्प लिया गया तथा ऐसे घृणित लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले करने का निर्णय लिया गया. मौके पर रहीम अंसारी, रूस्तम अंसारी, महम्मद हसीबुल्लाह, शेख मान, शमीम अंसारी, फैसुद्दीन अंसारी, चोकट मियां, महम्मद समसुद्दीन, महम्मद जाकिर, नूरमहम्मद अंसारी, नथुनी देवान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




