चोरों ने तीन लाख से ज्यादा का माल उड़ाया चोरी

Updated at : 08 Mar 2018 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
चोरों ने तीन लाख से ज्यादा का माल उड़ाया चोरी

शहर के आनंदनगर बसवरिया मोहल्ले की बतायी गयी है घटना घर में ताला लगा पिता का इलाज कराने गये थे पूर्व सैनिक बेतिया : बसवरिया आनंदनगर मोहल्ले में चोरों ने पूर्व सैनिक के घर का ताला तोड़कर तीन लाख से ज्यादा कीमत का समान उड़ा लिया है. चोरी गये समान में दो लाख के आभूषण, […]

विज्ञापन

शहर के आनंदनगर बसवरिया मोहल्ले की बतायी गयी है घटना

घर में ताला लगा पिता का इलाज कराने गये थे पूर्व सैनिक
बेतिया : बसवरिया आनंदनगर मोहल्ले में चोरों ने पूर्व सैनिक के घर का ताला तोड़कर तीन लाख से ज्यादा कीमत का समान उड़ा लिया है. चोरी गये समान में दो लाख के आभूषण, 20 हजार नकद, एलसीडी, कई कीमती समान शामिल रहे.
घटना को चोरों ने उस वक्त अंजाम दिया है जब पूर्व सैनिक अपने बीमार पिता का इलाज कराने अस्पताल गये थे. इस बावत पूर्व सैनिक शशिभूषण प्रसाद ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में शशिभूषण ने बताया है कि वे अपने बीमार पिता रामेश्वर प्रसाद का इलाज कराने अस्पताल में गये थे. घर में ताला बंद था. जब वे पिता का इलाज करा सपरिवार वापस घर पर आये,तो पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है. जब घर के अंदर गये,तो पाया कि कमरे में समान विखरा पड़ा है.
इसी बीच पाया कि अलमीरा टूटा हुआ. अलमीरा में रखा गया दो लाख का सोना व चांदी का आभूषण, 20 हजार नगद, एलसीडी, कई कीमती समान व जरूरी कागजतों की चोरी कर ली गयी थी. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि पूर्व सैनिक शशिभूषण प्रसाद के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन