फोन पर खूब सुनाती हैं अगवा व्यवसायी की मां, दर्द समझ रहता हूं चुप : डीआइजी

बेतिया : निवर्तमान एसपी सह मगध रेंज के स्थानान्तरित डीआईजी विनय कुमार ने बुधवार की देर शाम आयोजित विदाई समारोह में खुलकर अपने दिल की बातें कही. कहा कि आईपीएस बनने के बाद उन्हें बहुत से जगहों पर काम करने का मौका मिला. कई जगहों पर वह एसपी रहे, लेकिन अपने जानते हुए में उन्होंने […]
बेतिया : निवर्तमान एसपी सह मगध रेंज के स्थानान्तरित डीआईजी विनय कुमार ने बुधवार की देर शाम आयोजित विदाई समारोह में खुलकर अपने दिल की बातें कही. कहा कि आईपीएस बनने के बाद उन्हें बहुत से जगहों पर काम करने का मौका मिला. कई जगहों पर वह एसपी रहे, लेकिन अपने जानते हुए में उन्होंने कभी गलत नहीं होने दिया.
मोतिहारी के अगवा व्यवसायी अमित के मामले में बोलते हुए एसपी ने कहा कि अभी भी अमित की मां को उनके बेटे के जिंदा होने की उम्मीद है. इस उम्मीद में वह अमूमन हर रोज मुझे फोन करके खूब सुनाती हैं. मैं उनका दु:ख, दर्द समझ सकता हूं. इसलिए चुप रहता हूं. मैं उन्हें यह भी नहीं कह सकता कि उनका बेटा अब हैं या नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




