जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर बिहार के बेतिया में मुकदमा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2017 9:34 PM
बेतिया : पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा बताये जाने पर बेतिया व्यवहार न्यायालय में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है. यह मुकदमा सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मुराद अली की ओर से दायर किया गया है. मामले में सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी […]
बेतिया : पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा बताये जाने पर बेतिया व्यवहार न्यायालय में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है. यह मुकदमा सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मुराद अली की ओर से दायर किया गया है. मामले में सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट ने फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है.
अधिवक्ता मुराद अली दायर वाद में कहा है कि मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकार हुई है कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बता रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि आजाद कश्मीर पर किसी भ्री तरह की चर्चा गलत है. इस हिस्से का चीन, पाकिस्तान व भारत से घिरा होना ही कारण है. अधिवक्ता मुराद अली ने कहा है कि पूर्व सीएम की ओर से बोले गये शब्द संपूर्ण भारवर्ष के अपमान के समान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










