आरोपित की निशानदेही पर सरगना गिरफ्तार

Updated at : 08 Nov 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
आरोपित की निशानदेही पर सरगना गिरफ्तार

नरकटियागंज : शिकारपुर पुलिस ने चरस के साथ गिरफ्तार भौंरा निवासी अखिलेश महतो के निशानदेही पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसकी पहचान बलथर थाना के भौरा गांव निवारी बैलिस्टर मियां के रूप में किया गया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम बनाकर इसके घर पर छापेमारी किया. छापेमारी के […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : शिकारपुर पुलिस ने चरस के साथ गिरफ्तार भौंरा निवासी अखिलेश महतो के निशानदेही पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसकी पहचान बलथर थाना के भौरा गांव निवारी बैलिस्टर मियां के रूप में किया गया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम बनाकर इसके घर पर छापेमारी किया. छापेमारी के दौरान आरोपी को भागने के क्रम में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में शिकारपुर थानाध्यक्ष सी पी गुप्ता ने बताया कि उक्त आरोपी तस्करी मामले का मुख्य सरगना है. यह नेपाल से चरस मंगाकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में इसका सप्लाई करता है.

इसके साथ इस काम में लगभग एक दर्जन युवक शामिल है. ये सभी युवक इसके लिए काम करते है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इसने यह भी बताया है कि वह इस काम में शामिल युवकों को चरस ट्रेन तक पहुचाने के लिए तीन हजार रुपया प्रति व्यक्ति देता है. वहीं ट्रेन से गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए दस हजार रुपया एवं ट्रेन का टिकट भी उपलब्ध कराता है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी से पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता मिली है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा जा रहा है. बता दें कि शिकारपुर पुलिस ने एक युवक के पास से दस किलो चार सौ ग्राम चरस जब्त किया था. जिसका मूल्य अंतराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ चार लाख रुपया आंकी गयी थी. रविवार को शिकारपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक चरस का बड़ा खेप लेकर नरकटियागंज आ रहा है. सूचना पर थानाध्यक्ष सी पी गुप्ता ने एक पुलिस टीम का गठन किया. उक्त टीम सादे लिबास में बलथर से नरकटियागंज आने वाली बस में बैठ गयी. इसी दौरान उक्त युवक एक बैग के साथ बस में सवार हो गया. बस जैसे ही नरकटिया फार्म के पास स्थित पंडई पुल के पास पहुंची पुलिस ने बैग के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक ने पुलिस के समक्ष अपने बयान में बताया था कि वह एक व्यक्ति के लिए काम करता है. चरस वाला बैग उसे सप्तक्रांति सुपर फास्ट के एस सेवन बोगी में रखना था. उस ट्रेन में पहले से एक युवक सवार था. जो इस बैग को लेकर दिल्ली जाने वाला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन