नरकटियागंज में एक करोड़ की चरस जब्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नरकटियागंज (पचं) : बस से नरकटियागंज ला रहे चरस के साथ एक युवक को शिकारपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान बलथर थाने के भौरा गांव निवासी अखिलेश महतो के रूप में की गयी है. पुलिस ने उसके पास से दस किलो चार सौ ग्राम चरस जब्त की गयी है. जब्त चरस की अंतरराष्ट्रीय […]
विज्ञापन
नरकटियागंज (पचं) : बस से नरकटियागंज ला रहे चरस के साथ एक युवक को शिकारपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान बलथर थाने के भौरा गांव निवासी अखिलेश महतो के रूप में की गयी है. पुलिस ने उसके पास से दस किलो चार सौ ग्राम चरस जब्त की गयी है. जब्त चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ चार लाख रुपये आंकी जा रही है.
रविवार को शिकारपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक चरस की बड़ी खेप लेकर नरकटियागंज आ रहा है. सूचना पर थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता ने एक पुलिस टीम का गठन किया. इसमें एसआइ मदन मोहन गिरि, एएसआइ सर्वेश कुमार, विश्वकर्मा यादव, संतोष राम, चौकीदार शंभू सिंह एवं यादोलाल को टीम में शामिल किया गया. टीम सादे लिबास में बलथर से नरकटियागंज आने वाली बस में बैठ गयी. इसी दौरान युवक एक बैग के साथ बस में सवार हो गया. बस जैसे ही पंडई पुल के पास पहुंची, पुलिस ने बैग के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया.
एसडीपीओ अमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने पुलिस के समक्ष अपने बयान में बताया है कि वह सिकटा के एक व्यक्ति के लिए काम करता है. चरस वाला बैग उसे सप्तक्रांति
नरकटियागंज में एक…
सुपर फास्ट की एस -7 बोगी में रखना था. उस ट्रेन में पहले से एक युवक सवार था. जो बैग को लेकर दिल्ली जाने वाला था. एसडीपीओ ने बताया कि बैग से 21 पॉकेट में रखी दस किलो चार सौ ग्राम चरस जब्त ती गयी है. उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ चार लाख रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










