मुस्लिम दंपती ने किया व्रत, दउरा लेकर पहुंचे घाट

बेतिया : कहते हैं कि आस्था धर्म और समुदाय से परे होता है, ऐसा ही एक उदाहरण गुरुवार की शाम शहर के दुर्गाबाग में दिखा. जहां एक मुस्लिम दंपती ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ छठ पूजा किया. पति हामिल अली छठ का दउरा लेकर अपनी पत्नी के साथ छठ घाट पर पहुंचे और […]
बेतिया : कहते हैं कि आस्था धर्म और समुदाय से परे होता है, ऐसा ही एक उदाहरण गुरुवार की शाम शहर के दुर्गाबाग में दिखा. जहां एक मुस्लिम दंपती ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ छठ पूजा किया. पति हामिल अली छठ का दउरा लेकर अपनी पत्नी के साथ छठ घाट पर पहुंचे और अर्घ भी दिया. आइटीआइ कालोनी के रहने वाले हामिद अली ने बताया कि उनकी मां हमीदा खातून पूर्व से छठ व्रत करती आ रही थी, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने अपना व्रत इन्हें दिया है. तीन साल से हामिल छठ व्रत रहते हैं और पूरे परिवार के साथ व्रत के सारे नियमों को आस्था के साथ निभाते हैं. हामिद बताते हैं कि जब इन्होंने व्रत शुभारंभ किया, तभी पुत्र की मांग की थी. अभी हामिद का पुत्र हैं, वह इसे छठी मइयां का आशीर्वाद मानते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




