ट्रैफिक को सुधारने में प्रशासन फेल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सुस्ती. त्योहार नजदीक आया, फिर भी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को ले नहीं बना कोई रूट प्लान बेतिया पुलिस इन दिनों हर मोर्च पर फेल नजर आ रही है. आपराधिक वारदातें थम नहीं रही हैं. रात्रि गश्ती भी नहीं हो रही है और ट्रैफिक सुधारने में भी पुलिस प्रशासन फेल दिख रहा है. नतीजा त्योहारी […]
विज्ञापन
सुस्ती. त्योहार नजदीक आया, फिर भी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को ले नहीं बना कोई रूट प्लान
बेतिया पुलिस इन दिनों हर मोर्च पर फेल नजर आ रही है. आपराधिक वारदातें थम नहीं रही हैं. रात्रि गश्ती भी नहीं हो रही है और ट्रैफिक सुधारने में भी पुलिस प्रशासन फेल दिख रहा है. नतीजा त्योहारी सीजन में पूरा शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है.
बेतिया : धनतेरस, दीवाली जैसे बड़े पर्व नजदीक है. जिसको लेकर बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गयी है. रोजाना ग्रामीण इलाकों से हजारों लोग बाजार करने शहर आ रहे हैं. फिर भी इसको लेकर प्रशासन की ओर से कोई भी तैयारी नहीं दिख रही है. भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने को लेकर कोई प्लान नहीं बनाया गया है.
ट्रैफिक को लेकर भी कोई रूट चार्ट नहीं बना है. ऐसे में अब हर रोज शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी है. जिससे निबटने के लिए प्रशासन ने कोई तैयारी नहीं की है. लिहाजा परेशानी तय है.
इसका असर मंगलवार को शहर में पूरे दिन देखने को मिला. शहर के सभी चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति रही. शहर का तीन लालटेन चौक करीब पांच घंटे तक जाम से जूझता रहा. यहां कई स्कूलों के बस जाम में फंसे रहे. चौक से लाल बाजार, चर्च रोड, जनता सिनेमा, पावर हाउस रोड जाने के सभी रास्तों पर खचाखच वाहन ठूंसे रहे. कमोवेश यही हालात शहर के सोआ बाबू चौक, नेपाली पथ, मुहर्रम चौक, कलेक्ट्रेट चौक, लाल बाजार रोड, छावनी चौक पर भी देखने को मिला. यहां भी तकरीबन पूरे दिन जाम की स्थिति रही.
बाइक व चार पहिया वाहन तो दूर साइकिल तक के निकलने के लिए रास्ता नहीं था. पैदल आने-जाने वालों लोगों को भी जाम में परेशानी का सामना करना पड़ा. मीना बाजार में तो हालात बद से बदतर दिखे. यहां भी पूरे दिन जाम की स्थिति रही.
नो-इंट्री में बेधड़क घुसते हैं बड़े वाहन, जुगाड़ गाड़ी भी जाम का कारण
ऑटोचालकों ने सड़क पर बना लिया है पार्किंग स्टैंड, इसके बावजूद कार्रवाई सिफर
नो-इंट्री में घुसते रहे वाहन, राहगीरों के लिए बन जाते हैं मुसीबत
शहर में जाम की प्रमुख वजहों में बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश कर जाना है. कहने को तो शहर में सुबह के दस बजे से रात के आठ बजे तक इन वाहनों की नो-इंट्री है, लेकिन इसका तनिक भी पालन नहीं होता है. बड़े व मालवाहक वाहन बिना रोक-टोक मीना बाजार सब्जी मंडी, छोटा रमना चावल मंडी, दाल मंडी इत्यादि जगहों पर पहुंच जाते हैं. वहीं दूसरी ओर से शहर में जुगाड़ गाड़ी की बाढ़ सी आ गई है. यह गाड़ियां भी जाम की प्रमुख वजहों में से एक हैं.
पूर्व में बना ट्रैफिक प्लान फेल, पुलिस की तैनाती नहीं
पूर्व के डीएम लोकेश कुमार सिंह की ओर से ट्रैफिर को लेकर प्लान बनाया गया है. व्यस्त मार्गों को वन-वे कर दिया गया था. नो-इंट्री का पालन सख्ती से हो रहा है. चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती भी थी. समय-समय पर अधिकारी जांच करते थे. लेकिन, यह प्लान मौजूदा समय में पूरी तरह से फेल हो गया है. कहीं कोई भी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं है.
जाम की वजह
ऑटोचालकों का सड़क पर वाहन रोक कर सवारी बैठाने से
बैंकों के पास अपना पार्किंग स्थल नहीं होने से
कचहरी व पुलिस कार्यालय में निजी वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था नहीं
मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण होने से, सड़क पर होर्डिंग-बैनर से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










