महिला से एटीएम नंबर पूछ कर खाते से दस हजार रुपये उड़ाये

लौरिया : शंभू प्रसाद की पत्नी ममता देवी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा लौरिया के एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर साइबर अपराधियों ने दस हजार रुपये उड़ा ली है. इस संबंध में पीड़िता ने शाखा प्रबंधक व स्थानीय थाना को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार की है. ममता के खाता संख्या 34662664489 के […]
लौरिया : शंभू प्रसाद की पत्नी ममता देवी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा लौरिया के एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर साइबर अपराधियों ने दस हजार रुपये उड़ा ली है. इस संबंध में पीड़िता ने शाखा प्रबंधक व स्थानीय थाना को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार की है. ममता के खाता संख्या 34662664489 के एटीएम का कार्ड को लेकर 15 सितंबर को एक कॉल मोबाइल संख्या 8969626195 से आया.
फोन करने वाले ने अपने को शाखा प्रबंधक बताया़ एटीएम संख्या की मांग की. फिर मोबाइल संख्या 9534187633 से कोड की मांग की. खाते की जांच करने पर पता चला कि दस हजार रुपये उड़ा ली गयी है. ममता के पति शंभू बाहर रहकर रिक्शा चलाता था. छठ पर्व पर पैसा एकत्र किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




