42 हजार गबन में डाकपाल गिरफ्तार

Updated at : 02 Oct 2017 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
42 हजार गबन में डाकपाल गिरफ्तार

नौतन बाजार में खरीदारी करने आये गबन के आरोपित डाकपाल को पुलिस किया गिरफ्तार डाकपाल पर मीना देवी नामक महिला ने बचत खाते से गबन करने का लगाया था आरोप नौतन : आरडी खाते से 42 हजार की राशि का गबन करने के मामले में पुलिस नौतन दूबे डाकघर के डाकपाल बाबूलाल सहनी को गिरफ्तार […]

विज्ञापन
नौतन बाजार में खरीदारी करने आये गबन के आरोपित डाकपाल को पुलिस किया गिरफ्तार
डाकपाल पर मीना देवी नामक महिला ने बचत खाते से गबन करने का लगाया था आरोप
नौतन : आरडी खाते से 42 हजार की राशि का गबन करने के मामले में पुलिस नौतन दूबे डाकघर के डाकपाल बाबूलाल सहनी को गिरफ्तार कर लिया
डाकपाल की गिरफ्तारी पुलिस उस वक्त की, जब वह नौतन बाजार में खरीदारी करने आया हुआ था. नौतन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित डाकपाल पर खाताधारी मीना देवी ने आरडी खाते से हेराफेरी करने का आरोप लगाया था. उसके आवेदन पर डाकपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जब विभागीय स्तर से हेराफेरी की जांच करायी गयी,तो मीना देवी के खाते से 42 हजार की राशि की हेराफेरी कर लेने का मामला सत्य पाया गया.
जिसमें मीना देवी नामक दूसरी महिला को गवाह बनाकर राशि का भुगतान करा दिया गया था. इसी मामले में आरोपित डाकपाल फरार चल रहा था. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर नौतन बाजार से डाकपाल बाबूलाल सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपित डाकपाल को पुलिस न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन