पंडालों की सुरक्षा को अग्नि शमन ने जारी किया अलर्ट

Updated at : 29 Sep 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
पंडालों की सुरक्षा को अग्नि शमन ने जारी किया अलर्ट

बेतिया़ : दुर्गापूजा व मुर्हरम के त्योहार को लेकर शहर से गांव तक पूजा पंडाल व अखाड़ों के मशाल के बाबत अग्निशमन विभाग ने सतर्कता शुरू कर दी है. इस क्रम में सभी अग्निशमन कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है. वहीं पंडालों व अखाड़ा के समितियों के पदाधिकारियों को कई हिदायतें दी गयी […]

विज्ञापन

बेतिया़ : दुर्गापूजा व मुर्हरम के त्योहार को लेकर शहर से गांव तक पूजा पंडाल व अखाड़ों के मशाल के बाबत अग्निशमन विभाग ने सतर्कता शुरू कर दी है. इस क्रम में सभी अग्निशमन कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है. वहीं पंडालों व अखाड़ा के समितियों के पदाधिकारियों को कई हिदायतें दी गयी है. अग्नि शमन पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पंडालों की ऊंचाई व सजावट दूर-दूर तक फैली हुई है.

लेकिन थोड़ी से असावधानी से आग लगने की संभावना हो सकती है. इसके मद्देनजर श्री सिंह ने विभागीय कर्मियों के साथ पूजा पंडालों का भ्रमण कर उन्हें आग से बचाव की कई जानकारियां दीं. विभागीय दूरभाष संख्या 06254-241033, 7485805804 व 7485805805 पर किसी भी आपात स्थिति की सूचना देने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन