बिजली आपूर्ति में सुधार को टीम गठित
Updated at : 28 Sep 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

तकनीकी गड़बड़ी होने पर तत्काल दूर करने का निर्देश जारी बेतिया : दशहरा पूजा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए अनेक कदम उठाये गये है. चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के साथ ही आपूर्ति को नियमित करने के लिए विभाग की ओर से पूरे जिले में क्षेत्रवार टीम बनायी गयी है . यह जानकारी विद्युत […]
विज्ञापन
तकनीकी गड़बड़ी होने पर तत्काल दूर करने का निर्देश जारी
बेतिया : दशहरा पूजा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए अनेक कदम उठाये गये है. चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के साथ ही आपूर्ति को नियमित करने के लिए विभाग की ओर से पूरे जिले में क्षेत्रवार टीम बनायी गयी है . यह जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता कुमार प्रशांत ने दी. उन्होंने बताया कि पर्व के मद्देनजर पूरे जिले में आपूर्ति व्यवस्था को सही रखने के लिए टीम को कई निर्देश दिये गये है. किसी तरह की तकनीकी गड़बड़ी होने पर उसे तत्काल ठीक कर के आपूर्ति बहाल करने को कहा गया है.
उन्होंने बताया कि हालांकि खपत के हिसाब बिजली नहीं मिल रही है. इस कारण कुछ बाधाएं आ सकती हैं. लेकिन उसे विभागीय स्तर से निपटने के लिए नजर रखी जा रही है. वहीं सभी टीमों की जवाबदेही तय करते हुए कहा गया है कि बाधा को तत्काल निबटाये जाएं. इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और ऐसे कर्मियों को चिह्नित कर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
खास बातें
मंदिर व पूजा पंडालों के आस-पास सादे लिबास में तैनात रहेंगे महिला व पुरुष जवान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




