भक्तिभाव से हुई मां कात्यायनी की पूजा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भंटाटांड़ दुर्गा मंदिर में माथा टेकने को लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़ मैनाटांड़ : प्रखंड के भंटाटांड़ गांव में स्थित दुर्गामंदिर में सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मन्नतें मांगी. इस दौरान आस्था व भक्तिभाव से यह पूरा परिसर सराबोर रहा. इस क्रम में निकटवर्ती गांव […]
विज्ञापन
भंटाटांड़ दुर्गा मंदिर में माथा टेकने को लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़
मैनाटांड़ : प्रखंड के भंटाटांड़ गांव में स्थित दुर्गामंदिर में सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मन्नतें मांगी. इस दौरान आस्था व भक्तिभाव से यह पूरा परिसर सराबोर रहा. इस क्रम में निकटवर्ती गांव परसौनी, मैनाटांड़, हजमा टोला, बेलवा टोला आदि गांवों के श्रद्धालु पारंपरिक पूजा-अर्चना के तहत मां षष्ठी व मां कात्यायनी के समक्ष माथा टेका. इस क्रम में भक्तों ने आराधना करते हुए रोग, शोक, संताप व भय के नाश की कामनाएं की गयी.
कई भक्तों ने धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष पाने तथा अपने संतान की उन्नति के लिए वरदान मांगा. इस क्रम में यहां पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि उनमें यह आस्था है कि मां कात्यायनी की पूजा से सारे कष्ट दूर होते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










