गणपति के दर्शन को उमड़ी भीड़

Updated at : 27 Aug 2017 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
गणपति के दर्शन को उमड़ी भीड़

गणपति की प्रतिमा का हुआ शृंगार श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया प्रसाद बेतिया : वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ निर्विघ्नम कुरुमे देव सर्व कार्येषु सर्वदा. गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति मोरया. ओम गम गणपतए नमः वक्रतुंडाय ओम एकदंताय लंबोदराय विघ्नविनाशक रूद्र मूर्तये प्रथम पूज्य गणेशाय नमह.. जैसे भजनों व मंत्रो के साथ शुक्रवार की देर रात तक […]

विज्ञापन

गणपति की प्रतिमा का हुआ शृंगार

श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया प्रसाद
बेतिया : वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ निर्विघ्नम कुरुमे देव सर्व कार्येषु सर्वदा. गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति मोरया. ओम गम गणपतए नमः वक्रतुंडाय ओम एकदंताय लंबोदराय विघ्नविनाशक रूद्र मूर्तये प्रथम पूज्य गणेशाय नमह.. जैसे भजनों व मंत्रो के साथ शुक्रवार की देर रात तक नगर के लाल बाजार स्थित गणेश मंदिर गुलजार रहा.
अवसर था गणेश चतुर्थी का. गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के लाल बाजार जोडा शिवालय स्थित गणेश मंदिर के साथ साथ अन्य मंदिरों में गणपति का शृंगार कर भव्य पूजा की गई लाल बाजार स्थित मंदिर में श्री गणेश सेवा समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्ष विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है. इसी क्रम में इस वर्ष भी प्रथम देवता की प्रतिमा व मंदिर का भव्य शृंगार कर भजन व महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में लड्डू का वितरण हुआ. जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. इस अवसर पर समिति के महेश काजरिया, राजा सिंघानिया, नीरज चौधरी, अविनाश झुनझुनवाला, रेमी पीटर हेनरी के साथ-साथ में श्रद्धालु भक्तगण गणपति के जयकारे लगाते रहे.
डीएम आवास पर भी विराजे गणपति : डीएम आवास में भी गणेश चतुर्थी मनायी गयी़ नासिक महाराष्ट्र के रहने वाले डीएम डाॅ निलेश देवरे के आवास पर गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित की गयी है. जहां विधि-विधान से पूजा की गयी. डीएम श्री देवरे ने गणेश भगवान की स्थापित प्रतिमा की फोटो अपने ट्विटर एकांउट पर शेयर करके इसकी जानकारी दी है.
धूमधाम से हुई गणेश भगवान की पूजा : चनपटिया. नगर के टिकुलिया चौक पर सिद्धिविनायक गणेश भगवान की पूजा धूमधाम के साथ कि गई.शाम में भोजपुरी कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण की प्रस्तुति दी गयी.यज्ञाचार्य ने बताया कि गणपति बप्पा की पूजा अर्चना करने से भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं.इस प्रकार शंकर व गणेश जी की आराधना भक्त गण एक साथ करते हैं.पूजा समिति के अध्यक्ष माधो प्रसाद ने बताया कि पूजा का उद्देश्य आपसी सहयोग की भावना विकसित करना है.
समिति में संयोजक त्रिलोकी मिश्र, कोषाध्यक्ष विकाश सिंह,ठाकुर जायसवाल, सुनील कुमार जायसवाल, आनंद मणि मिश्र, चंद्रकिशोर साहु, सुजीत कुमार, शैलेश कुमार,अरबिंद कुमार आदि सम्मिलित रहे.
दुर्गा पूजा समिति की बैठक 28 को : मझौलिया . दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारिणी की बैठक 28 अगस्त को जूथा लाल संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित की गयी है. इसमें पूजा को आकर्षक व ऐतिहासिक बनाने पर चर्चा की जायेगी. यह जानकारी समिति के सचिव सह अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव उर्फ गुडडू भैया ने दी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन