बाढ़ के पानी से बैंक व पोस्ट ऑफिस में रखा कैश भींगा

बगहा : बाढ़ की पानी की वजह से पंजाब नेशनल बैंक शाखा नरईपुर बगहा दो में विगत पांच दिनों से बैंक का कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है. दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र से बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है. जिससे उनको आर्थिक मानसिक व शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा. बता दें […]
बगहा : बाढ़ की पानी की वजह से पंजाब नेशनल बैंक शाखा नरईपुर बगहा दो में विगत पांच दिनों से बैंक का कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है. दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र से बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है. जिससे उनको आर्थिक मानसिक व शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा. बता दें कि पिछले दिन शनिवार से हो रही रुक-रुक कर बारिश व गंडक बाढ़ का पानी का जल स्तर इस कदर बढ़ गया कि बैंक परिसर के साथ साथ बैंक के विभिन्न कमरों में चार फुट बाढ़ का पानी से जलजमाव उत्पन्न हो गया.
पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं रहने से बैंक में विभिन्न कमरों में रखा आवश्यक उपकरण, बैंक से संबंधित कागजात, रुपया, जमा निकासी का वाउचर, बैंक खाता खोलने का फार्म रजिस्टर, कंप्यूटर के साथ नकद रुपये भी पानी के चपेट में आ कर भींग गया है.जिससे बैंक में लाखों की क्षति होने की संभावना व्यक्त की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




