दो भाइयों को जीप ने कुचला, मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हादसा. घटना के बाद वाहन अनियंत्रित हो गड्ढे में पलटा बेतिया : लौरिया-बेतिया मुख्य मार्ग एनएच-28 बी गुरूवलिया जमुना चौक के समीप मंगलवार को बाइक सवार दो भाइयों की जीप से कुचल कर मौत हो गयी. मृतकों की पहचान रानगर के तुरहाटोली निवासी लालबाबू साह के पुत्र प्रदीप कुमार व साहेब कुमार के रूप में […]
विज्ञापन
हादसा. घटना के बाद वाहन अनियंत्रित हो गड्ढे में पलटा
बेतिया : लौरिया-बेतिया मुख्य मार्ग एनएच-28 बी गुरूवलिया जमुना चौक के समीप मंगलवार को बाइक सवार दो भाइयों की जीप से कुचल कर मौत हो गयी. मृतकों की पहचान रानगर के तुरहाटोली निवासी लालबाबू साह के पुत्र प्रदीप कुमार व साहेब कुमार के रूप में हुई है. इस दुर्घटना में बाइक सवार युवकों को बचाने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही यात्रियों से भरी जीप सड़क किनारे पानी से भरे गढ्ढे में पलट गयी. जिसमें एक बच्ची सहित तीन महिलाएं घायल हो गयी.
स्थानीय लोगों ने पानी में पलटी जीप से बच्ची व महिलाओं को बाहर निकाला.
जीप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही मनुआपुल थानाध्यक्ष राजीव कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. मृतकों के शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्लैमर बाइक पर सवार होकर रामनगर के तुरहाटोली निवासी लालबाबू साह के पुत्र प्रदीप व साहेब इलाज कराने बेतिया आये थे. इलाज करा कर दोपहर रामनगर लौट रहे थे. गुरूवलिया जमुना चौक के समीप साइकिल सवार को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस बीच विपरीत दिशा से यात्रियों से भरी तेज गति से जीप ने बाइक सवार दोनों भाइयों को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. इस दौरान जीप भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गढ्ढे ने में पलट गयी. जीप में सवार एक बच्ची सहित तीन महिलाएं भी जख्मी हो गयी. वहीं, जीप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची मनुआपुल पुलिस शव को कब्जे में ले ली. जबकि जीप को जब्त कर थाने ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










