अबकी दो घंटे 52 मिनट ही रक्षाबंधन बांधने का शुभ मुहूर्त पर्व

Published at :23 Jul 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
अबकी दो घंटे 52 मिनट ही रक्षाबंधन बांधने का शुभ मुहूर्त पर्व

बेतिया : अबकी रक्षाबंधन का पर्व चंद्रग्रहण के साये में मनेगा. रक्षाबंधन के दिन सात अगस्त को इस बार चंद्रग्रहण का योग है. ग्रहण रात्रि में लगेगी, लेकिन इसका सूतक दोपहर से ही शुरू हो जायेगा. जबकि रक्षाबंधन के दिन सुबह 10.30 बजे तक भ्रदा रहेगी. ज्योतिषाचार्यों की मानें तो ग्रहण के सूतक काल और […]

विज्ञापन

बेतिया : अबकी रक्षाबंधन का पर्व चंद्रग्रहण के साये में मनेगा. रक्षाबंधन के दिन सात अगस्त को इस बार चंद्रग्रहण का योग है. ग्रहण रात्रि में लगेगी, लेकिन इसका सूतक दोपहर से ही शुरू हो जायेगा. जबकि रक्षाबंधन के दिन सुबह 10.30 बजे तक भ्रदा रहेगी.

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो ग्रहण के सूतक काल और भ्रदा काल में रक्षाबंधन बांधना वर्जित है. ऐसे में इस बार रक्षाबंधन के दिन पूरे दिन महज 2 घंटा 53 मिनट ही राखी बांधने का शुभ मुहूर्त होगा. लिहाजा दिन के 11.05 बजे से दोपहर के 1.52 से पहले बहने अपने भाई को राखी बांध सकती हैं. उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक पंडित दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि 7 अगस्त को सावन पूर्णिमा यानि रक्षाबंधन के दिन लगने वाला खग्रास चंद्रग्रहण श्रवण नक्षत्र एवं मकर राशि पर लगेगा. बेतिया में इस चंद्रग्रहण का स्पर्श रात में 10 बजकर 52 मिनट पर होगा. ग्रहण का मध्य रात्रि 11 बजकर 51 मिनट पर तथा मोक्ष रात्रि 12 बजकर 49 मिनट पर होगा. यानि ग्रहण की अवधि कुल एक घंटा 57 मिनट की होगी. ग्रहण का प्रारंभ रात्रि 10 बजकर 52 मिनट पर होगा,
परंतु ग्रहण का सूतक दिन में 1 बजकर 52 मिनट से ही प्रारम्भ हो जाएगा. लिहाजा इससे पूर्व रक्षा बंधन का पुनीत कार्य कर लेना होगा. श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस दिन भद्रा भी सूर्योदय से लेकर सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक होगा. लेकिन, भद्रा का असर दिन में लगभग 11:05 बजे तक रहेगा. ऐसे में रक्षाबंधन से संबंधित समस्त कार्य दिन में 11 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर एक बजकर 52 मिनट तक कर लेना होगा. इसी अवधि में ही विप्रजन भी श्रावणी उपाकर्म करेंगे. इस वर्ष श्रवण नक्षत्र सोमवार से युक्त श्रावणी पूर्णिमा अत्यन्त पुण्यफल दायक है
ऐसे होगा बेतिया
में चंद्रग्रहण
ग्रहण का सूतक: दोपहर 1.52 बजे
ग्रहण का स्पर्श: रात्रि 10.52 बजे
ग्रहण का मध्य: रात्रि 11.51 बजे
ग्रहण का मोक्ष: 12.49 बजे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन