जीजा ने नहीं किया था अपहरण

Published at :23 Jul 2017 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
जीजा ने नहीं किया था अपहरण

विवाहिता अपनी मर्जी से गयी थी मौसी के घर बेतिया : अपहृत नवविवाहिता को मनुआपुल पुलिस ने छापेमारी कर जोकहां गांव से बरामद कर ली. विवाहिता को बरामद करने के बाद पुलिस 164 के बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत की. जहां विवाहिता ने अपनी अपहरण की बात से इंकार कर दी. न्यायालय में दिये […]

विज्ञापन

विवाहिता अपनी मर्जी से गयी थी मौसी के घर

बेतिया : अपहृत नवविवाहिता को मनुआपुल पुलिस ने छापेमारी कर जोकहां गांव से बरामद कर ली. विवाहिता को बरामद करने के बाद पुलिस 164 के बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत की. जहां विवाहिता ने अपनी अपहरण की बात से इंकार कर दी.
न्यायालय में दिये बयान में विवाहिता ने बताया कि उसका अपहरण नहीं उसके जीजा ने नहीं की थी. विवाहिता अपने मौसी के बगहा स्थित घर अपने मर्जी से चली गयी थी. इधर पति पवन कुमार महतो की ओर से मनुआपुल थाने में दर्ज प्राथमिकी की सूचना मिली,तो वह अपने ससुराल चली आयी. पुलिस विवाहिता का न्यायालय में बयान दर्ज करा उसको ससुराल वालों को सुपुर्द कर दी. मनुआपुल थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि विवाहिता के पति पवन कुमार महतो ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
दर्ज प्राथमिकी में विवाहिता के लौरिया थाना के तीनगहली निवासी बहनोई कमलेश महतो सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया था. प्राथमिकी में बताया गया है कि विवाहिता की शादी को करीब एक माह से भी ज्यादा नहीं हुआ था. इसी बीच बहनोई व अन्य लोगों ने विवाहिता का अपहरण उसके ससुराल से कर लिया था. हालांकि विवाहिता के बरामदगी के बाद अपहरण के मामले से परदा उठ गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन