अभियुक्त की पिटाई मामले में फंसे सेमरा थानाध्यक्ष

बेतिया : पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त की पिटाई के मामले में सेमरा चिउटाहा थानाध्यक्ष फंस गये हैं. अभियुक्त की पिटाई मामले का संज्ञान लेते हुए षष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह उत्पाद मामले के विशेष न्यायाधीश राकेश पति तिवारी ने इसे गंभीर बताते हुए थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण की मांग की है. सेमरा चिऊटाहा थाने […]
बेतिया : पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त की पिटाई के मामले में सेमरा चिउटाहा थानाध्यक्ष फंस गये हैं. अभियुक्त की पिटाई मामले का संज्ञान लेते हुए षष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह उत्पाद मामले के विशेष न्यायाधीश राकेश पति तिवारी ने इसे गंभीर बताते हुए थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण की मांग की है. सेमरा चिऊटाहा थाने की पुलिस ने चिउटांहां थाना के बैरागी सोनबरसा निवासी जगन्नाथ उरांव को अवैध शराब के साथ पकड़ा था. इस संबंध में सेमरा चिउटांहा थाना कांड संख्या 83/17 दर्ज किया गया था.
गिरफ्तार अभियुक्त जगन्नाथ उरांव को पुलिस ने 12 जुलाई 2017 को विशेष न्यायाधीश के न्यायालय में प्रस्तुत किया. इस दौरान अभियुक्त ने जज को बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसके साथ मारपीट किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. न्यायालय ने इस पर सख्त रूख अख्तियार करते हुए इसे गंभीर मामला बताया और थानाध्यक्ष को न्यायालय में उपस्थित होकर इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




