भूमि विवाद में चली गोली आधा दर्जन लोग घायल

Published at :12 Jun 2017 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में चली गोली आधा दर्जन लोग घायल

झड़प . कब्जा हटाने को लेकर दिया गया घटना को अंजाम दो बोलेरो में सवार होकर आये थे हमलावर, चार घरों को किया आग के हवाले पुलिस ने दर्जन भर हमलावरों को किया गिरफ्तार, दो बोलेरो व हथियार भी िकया जब्त घटना के बाद नौ थानों की पुलिस घटनास्थल पर कर रही है कैंप,गांव में […]

विज्ञापन

झड़प . कब्जा हटाने को लेकर दिया गया घटना को अंजाम

दो बोलेरो में सवार होकर आये थे हमलावर, चार घरों को किया आग के हवाले
पुलिस ने दर्जन भर हमलावरों को किया गिरफ्तार, दो बोलेरो व हथियार भी िकया जब्त
घटना के बाद नौ थानों की पुलिस घटनास्थल पर कर रही है कैंप,गांव में दहशत व तनाव कायम
नरकटियागंज : शिकारपुर थाना के सियरही गांव में भूमि विवाद को लेकर दर्जनभर लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें आधा दर्जन गोली लगने से घायल हो गये. घायलों में सियरही गांव निवासी श्यामजी राम, सतन राम, सोना देवी, लक्ष्मी राम, ज्ञायंती देवी शामिल है. इस दौरान हमलावरों ने चार घरों को आग के हवाले भी कर दिया.घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बोलेरो गाड़ी से भागने का प्रयास करने लगे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.
गाड़ी से भाग रहे दर्जनभर हमलावरों को गिरफ्तार कर ली. दो बोलेरो गाड़ी, एक दोनाली व राइफल जब्त कर ली. नरकटियागंज एसडीपीओ अनम कुमार बताया कि घटना भूमि विवाद से जुड़ा है. घटना में बिजवनिया निवासी सरदार बहादुर राय का नाम आ रहा है. मामले की जांच की जायेगी. सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. घायलों का इलाज नरकटियागंज अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि रविवार के अहले सुबह अभी सयरही गांव के अपने-अपने कामों में लगे थे.
तभी दो बोलेरो में सवार हथियारबंद लोग आये. गांव में आते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इससे गांव में भगदड़ मच गयी. अचानक हुई गोलीबारी से लोग अपने को बचाने लगे. इसी क्रम में गोली लगने श्यामजी राम, सतन राम, सोना देवी, लक्ष्मी राम, ज्ञायंती देवी घायल हो गयी. हथियारबंद हमलावरों ने लोगों ने गांव स्थित सामुदायिक भवन के पास रामजी राम, रामाशीष यादव, गफ्फार अंसारी के घरों में आग लगा दी. इस घटना में एक साधु की कुटिया भी जल गया.
एसडीपीओ अमन कुमार ने बताया कि सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर शांति बहाल कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि घटना में बिजवनिया निवासी सरदार बहादुर राय का नाम सामने आ रहा है. पुलिस ने घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे दो बोलेरो, एक दोनाली बंदूक एवं एक राइफल जब्त किया है.
एसडीपीओ ने बताया कि गोली चलने की बात सत्य है. एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हे. मौके पर शिकारपुर, पुरुषोतमपुर, साठी, लौरिया, इनरवा, मैनाटांड, सहोदरा, बलथर, गोपालपुर सहित अनुमंडल के सभी थाना की पुलिस पहुंची हुई है.
सियरही गांव में तनाव व दहशत कायम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन