स्कूली छात्रा से छेड़खानी मामले में प्राथमिकी

Published at :23 Mar 2014 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूली छात्रा से छेड़खानी मामले में प्राथमिकी

बेतियाः आखिरकार घटना के तीन दिनों के बाद पुलिस ने स्कूली छात्रा से छेड़खानी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली. प्राथमिकी में मंशा टोला निवासी अरशद को अभियुक्त बनाया गया है. प्राथमिकी के लिए छात्रा के परिजन थाना का चक्कर कई दिनों से लगा रहे थे. ‘प्रभात खबर’ ने इस घटना को 20 मार्च […]

विज्ञापन

बेतियाः आखिरकार घटना के तीन दिनों के बाद पुलिस ने स्कूली छात्रा से छेड़खानी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली. प्राथमिकी में मंशा टोला निवासी अरशद को अभियुक्त बनाया गया है. प्राथमिकी के लिए छात्रा के परिजन थाना का चक्कर कई दिनों से लगा रहे थे. ‘प्रभात खबर’ ने इस घटना को 20 मार्च को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपित के खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की. नगर के केदार पांडेय गल्र्स हाइ स्कूल में पीड़ित छात्र नवम वर्ग पढ़ती है.

स्कूल आने-जाने के क्रम में उसके गांव के ही एक लड़का द्वारा उसके साथ प्रतिदिन छेड़खानी की जाती थी. 19 मार्च को उस लड़के ने हद ही पार कर दी. लड़की का पीछा करते हुए उसके स्कूल तक पहुंच गया और धमकी देते हुए अपना कलाई भी काटी ली. इसको लेकर काफी हंगामा खड़ा हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन