अपराधियों ने यूपी के किसान से की लूटपाट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2017 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

लूटपाट के दौरान एटीएम व चार हजार नकद छीना, बाद में खाते से भी एक लाख 40 हजार उड़ा लिये किसान अपने बेटे का इलाज कराने आया था बेतिया, स्टेशन चौक पर बोलेरो में बैठा अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम किसान ने मनुआपुल थाने में बोलेरो सवार अज्ञात चार अपराधियों के खिलाफ दर्ज करायी […]
विज्ञापन
लूटपाट के दौरान एटीएम व चार हजार नकद छीना, बाद में खाते से भी एक लाख 40 हजार उड़ा लिये
किसान अपने बेटे का इलाज कराने आया था बेतिया, स्टेशन चौक पर बोलेरो में बैठा अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
किसान ने मनुआपुल थाने में बोलेरो सवार अज्ञात चार अपराधियों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी
बेतिया : बोलेरो सवार अपराधियों ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के नैना थाना के सहतवार निवासी किसान परमेश्वर नाथ सिंह को लूट लिया. लूटपाट के दौरान अपराधियों ने किसान से 4 हजार नगद व एटीएम कार्ड लूट लिया. बाद में किसान के खाते से एक लाख 40 हजार रुपया उड़ा लिया.
किसान परमेश्वर नाथ सिंह ने मनुआपुल थाने में अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. मनुआपुल थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि अज्ञात चार बोलेरो सवार अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. किसान परमेश्वर नाथ सिंह ने प्राथमिकी में बताया है कि उनके बेटे के पैर का इलाज नवलपुर थाना के सेमरी एक चिकित्सक के यहां चलता है. बेटे का इलाज कराने के लिए वे अपने घर से पहले हाजीपुर पहुंचे. हाजीपुर स्टेशन से उन्होंने बेतिया आने के लिए इंटर सीटी ट्रेन पकड़ ली. गाड़ी देर रात करीब 12 बजे बेतिया पहुंची. इसको लेकर किसान स्टेशन पर हीं रूक गये. सुबह करीब 4 बजे नवलपुर जाने के लिए स्टेशन चौक आये,तो पहले से गाड़ी लगाये चारों अपराधी मौजूद थे.
किसान ने नवलपुर जाने की बात कही,तो अपराधियों ने भी नवलपुर तक जाने की बात कह किसान को बोलेरो गाड़ी में बैठा लिया व मनुआपुल की ओर गाड़ी चल दिये. जैसे हीं अपराधी मनुआपुल के पास पहुंचे,तो किसान से जबरदस्ती चार हजार नगद व एटीएम कार्ड लूट लिया व किसान को छोड़ कर फरार हो गये. किसान किसी तरह मनुआपुल पहुंचा व आप बीती थानाध्यक्ष को सुनायी. थानाध्यक्ष ने फौरन किसान के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




