हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी, बरौनी और किऊल होते हुए गुजरेगी, देखें अपडेट

Published by :Paritosh Shahi
Published at :20 Apr 2026 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Summer Special Trains

हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

Raxaul Howrah Special Train: रक्सौल से हावड़ा के बीच नई स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है. यह ट्रेन 22 अप्रैल से सप्ताह में दो दिन चलेगी. इससे उत्तर बिहार और नेपाल सीमा से सटे यात्रियों को राहत मिलेगी. मिथिला एक्सप्रेस पर बढ़ रहे यात्रियों का दबाव भी कम होगा.

विज्ञापन

Raxaul Howrah Special Train: मोतिहारी जिले के रक्सौल और भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने रक्सौल और हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. अक्सर देखा जाता है कि इस रूट पर चलने वाली मिथिला एक्सप्रेस में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है. इसी दबाव को कम करने और उत्तर बिहार के लोगों को कोलकाता तक सुविधाजनक यात्रा देने के लिए यह कदम उठाया गया है.

22 अप्रैल से शुरू होगा परिचालन

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 22 अप्रैल से शुरू होगा. यह ट्रेन सप्ताह में दो फेरे लगाएगी. ट्रेन संख्या 05504 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल बुधवार और रविवार को चलेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05503 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल गुरुवार और सोमवार को चलाई जाएगी. इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 10 स्लीपर क्लास, 4 जनरल कोच और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं, जिससे हर वर्ग के यात्रियों को जगह मिल सकेगी.

ट्रेन का समय और रूट

रक्सौल से यह ट्रेन दिन के दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वापसी में हावड़ा से यह सुबह 11:30 बजे खुलकर अगले दिन तड़के 4:30 बजे रक्सौल पहुंच जाएगी. यह ट्रेन रक्सौल से खुलकर बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किऊल, जमुई, झाझा, जसिडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्धमान होते हुए हावड़ा तक का सफर तय करेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

इस नई सेवा से रक्सौल के अलावा सीतामढ़ी और दरभंगा के यात्रियों को भी हावड़ा जाने के लिए एक एक्स्ट्रा ऑप्शन मिल गया है. गर्मी और छुट्टियों के सीजन में जब ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी होती है, तब यह स्पेशल ट्रेन लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगी. रेलवे ने उन सभी स्टेशनों पर ठहराव दिया है जहां यात्रियों की संख्या अधिक रहती है, ताकि छोटे स्टेशनों के लोग भी इस सुविधा का लाभ उठा सकें.

इसे भी पढ़ें: पताही हवाई अड्डे पर एक-दो हफ्ते में शुरू होगा काम, छोटे विमानों से शुरू होगी सेवा, टेंडर फाइनल

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में डकैती, 20 लाख के गहने लूटकर अपराधी फरार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन