मीना बाजार व बलुआ में डिक्की तोड़ जेवर सहित तीन लाख उड़ाये

Updated at : 05 Apr 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
मीना बाजार व बलुआ में डिक्की तोड़ जेवर सहित तीन लाख उड़ाये

मोतिहारी़ : शहर के अलग-अजग जगहों पर बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़ 80 हजार कैश व करीब दो लाख से अधिक का आभूषण गायब कर दिया. घटना सोमवार शाम की बतायी जा रही है. शहर के मीना बाजार पानी टंकी स्थित कोलकत्ता बाजार के सामने से चोरों ने पकड़ीदयाल के दिनेश कुमार के बाइक […]

विज्ञापन

मोतिहारी़ : शहर के अलग-अजग जगहों पर बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़ 80 हजार कैश व करीब दो लाख से अधिक का आभूषण गायब कर दिया. घटना सोमवार शाम की बतायी जा रही है. शहर के मीना बाजार पानी टंकी स्थित कोलकत्ता बाजार के सामने से चोरों ने पकड़ीदयाल के दिनेश कुमार के बाइक की डिक्की तोड़ दो लाख का आभूषण व 55 हजार कैश गायब कर दिया. वहीं बलुआ टाल में संवेदक विक्रम कुमार के बाइक की डिक्की तोड़ 25 हजार कैश के अलावे दर्जन भर पासबुक व अन्य कागजात चुरा लिया.विक्रम पीपराकोठी के कुड़िया बंगरी गांव के रहने वाले है.घटना को लेकर दोनों

लोगों ने नगर थाना में आवेदन दिया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. पकड़ीदयाल के दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया है कि पत्नी के साथ पानी टंकी स्थित नूर आलम के दुकान पर आभूषण साफ कराने आया था. इस दौरान आभूषण साफ करवा खरीदारी करने कोलकाता बाजार गया. समान खरीद बाहर निकला तो डिक्की टूटा था. उसमें रखा आभूषण व 55 हजार कैश गायब था. वहीं संवेदक ने पुलिस को बताया है कि एसबीआइ बाजार ब्रांच से पैसा निकाल बलुआ टाल स्थित साइबर कैफे में गया, जहां उचक्कों ने डिक्की से पैसा व पासबुक निकाल लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन