शहीदों के नाम रक्सौल की शाम, जुटे कलाकार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पंकज सिनेमा में हुआ कार्यक्रम का आयोजन रक्सौल : अनुमंडल प्रशासन के द्वारा शहर के पंकज सिनेमा में सोमवार की देर शाम एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सैनिक सहायता कोष में राशि भेजने के लिए इस चैरेटी शो का आयोजन किया गया था. सोमवार को आयोजित कार्यक्रम को दीप प्रज्जवलित […]
विज्ञापन
पंकज सिनेमा में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
रक्सौल : अनुमंडल प्रशासन के द्वारा शहर के पंकज सिनेमा में सोमवार की देर शाम एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सैनिक सहायता कोष में राशि भेजने के लिए इस चैरेटी शो का आयोजन किया गया था. सोमवार को आयोजित कार्यक्रम को दीप प्रज्जवलित कर विधायक डॉ शमीम अहमद, डीएसपी राकेश कुमार, शहीद जितेंद्र की मां विमला देवी, पत्नी पार्वती देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रो अवधेश सिंह ने किया. इस दौरान सैनिक कल्याण निदेशक के क्षेत्रीय प्रभारी राजेश कुमार की टीम के द्वारा शहीदों की श्रद्धाजंलि गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसके बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानो से आये कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी. इस दौरान नेशनल अवार्ड से सम्मानित कलाकार प्रदीप शर्मा,
डांस मास्टर प्रितम जैसे कलाकारों ने प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के दौरान रक्सौल के शहीद जितेन्द्र सिंह के परिजनों को भी अनुमंडल प्रशासन के द्वारा सम्मान दिया गया. विधायक शमीम अहमद कहा कि कार्यक्रम को लेकर जो राशि जमा की गयी है. उसे सैनिक सहायता कोष में भेजा जायेगा. डीएसपी राकेश कुमार ने कहा कि इससे बड़ा सहयोग कुछ हो नहीं सकता है जो हमारे देश की रखवाली करते हैं, उनके लिए हमने इस कार्यक्रम के माध्यम से अपना कुछ फर्ज अदा किया है. मौके पर डीसीएलआर अरूण प्रकाश, दंडाधिकारी शंभू पाण्डेय, बीडीओ अमीत कुमार, सीओ हेमेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर उग्रनाथ झा, पीओ संजय कुमार, बीइओ डॉ कैलाशपति यादव, अवर निबंधन पदाधिकारी हेमंत कुमार, अवर निर्वाची पदाधिकारी कपिल शर्मा, पीएचसी प्रभारी डॉ शरतचंद्र शर्मा सहित अनुमंडल के सभी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे. इस दौरान भारी संख्या में शहर के लोगों ने देशभक्ति गीतों व प्रस्तुतियों का आनंद लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










