उदीयमान सूर्य को अर्घ के साथ छठ संपन्न
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चार दिनों के उपवास के बाद व्रतियों ने किया पारण रक्सौल : लोक आस्था का महापर्व चैती छठ सोमवार को संपन्न हो गया. सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रतियो ने उपवास को खत्म कर अन्न-जल को ग्रहण किया. इसके बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घाट पर ही […]
विज्ञापन
चार दिनों के उपवास के बाद व्रतियों ने किया पारण
रक्सौल : लोक आस्था का महापर्व चैती छठ सोमवार को संपन्न हो गया. सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रतियो ने उपवास को खत्म कर अन्न-जल को ग्रहण किया. इसके बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घाट पर ही छठ व्रतियों ने सुहागिन महिलाओं को सिंदूर लगा कर उनके सौभाग्यवती होने की कामना की.
साथ ही एक दूसरे को प्रसाद दिया. छठ पूजा को लेकर शहर के आश्रम रोड स्थित छठिया घाट, कोइरीया टोला स्थित त्रिलोकी नगर घाट, नागा रोड स्थित बाबा मठिया घाट, सूर्य मंदिर स्थित सूर्य मंदिर घाट सहित अन्य स्थानो पर भक्तों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया. अहले सुबह से लोग घाट पर पहुंचने लगे थे़ मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र बल के जवान तैनात थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










