जान बचाने को हत्यारों के साथ की थी उठापटक

अरेराज/पहाड़पुर/गोविंदगंज : पहाड़पुर में रूपेश व कमलेश का सामना हत्यारों से हुआ तो जान बचाने के लिए दोनों भाईयों ने कोई कसर नहीं छोड़ा. कुछ देर तक दोनों भाईयों ने अपराधियों का सामना किया. उनके साथ उठा-पटक तक की. मिट्टी से सना दोनों भाईयों का शव देख पुलिस से लेकर ग्रामीण तक उपरोक्त बात से […]
अरेराज/पहाड़पुर/गोविंदगंज : पहाड़पुर में रूपेश व कमलेश का सामना हत्यारों से हुआ तो जान बचाने के लिए दोनों भाईयों ने कोई कसर नहीं छोड़ा. कुछ देर तक दोनों भाईयों ने अपराधियों का सामना किया. उनके साथ उठा-पटक तक की. मिट्टी से सना दोनों भाईयों का शव देख पुलिस से लेकर ग्रामीण तक उपरोक्त बात से इंकार नहीं कर रहे.
पुलिस का कहना है कि अपराधियों की संख्या आठ-दस के करीब रही होगी. तीन-चार लोगों के बूते से बाहर की बात है एक साथ दो लोगों को चाकू मारना व गरदन रेतना. पुलिस यह भी मान रही है कि या तो दोनों भाईयों की हत्या एक जगह की गयी है या फिर उनको अलग-अलग जगहों पर ले जाकर मौत के घाट उतारा गया है. दोनों ही परिस्थितियों में तीन-चार लोग हत्या नहीं कस सकते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




