गोविंदापुर बैंक लूट की योजना विफल

मोतिहारी : सुगौली व हरसिद्धि पुलिस ने रविवार की शाम बैंक लूट की योजना बनाते छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी एनएच-28 पर बंगरा गुमटी व छपवा के बीच की गयी. इन लोगों के पास से दो पिस्तौल व करीब आठ मोबाइल जब्त किये गये हैं. पुलिस के मुताबिक, सभी अपराधी पैदल थे […]
मोतिहारी : सुगौली व हरसिद्धि पुलिस ने रविवार की शाम बैंक लूट की योजना बनाते छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी एनएच-28 पर बंगरा गुमटी व छपवा के बीच की गयी. इन लोगों के पास से दो पिस्तौल व करीब आठ मोबाइल जब्त किये गये हैं. पुलिस के मुताबिक, सभी अपराधी पैदल थे और किसी ट्रक लूट के लिए जमा हुए थे. इस बीच, सूचना पर सुगौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने हरसिद्धि थानाध्यक्ष मंकेश्वर प्रसाद से संपर्क कर उन्हें छपवा चौक बुला लिया, ताकि अपराधी मोतिहारी या बेतिया की ओर न भाग सकें. इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार सभी अपराधी मुकेश गिरोह के सदस्य बताये जाते हैं. पुलिस ने सरगना को भी गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




