राजगीर में खुलेगी नाटक व संगीत एकेडमी : शिवचंद्र

Updated at : 06 Feb 2017 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
राजगीर में खुलेगी नाटक व संगीत एकेडमी : शिवचंद्र

कार्यक्रम. लोक संस्कृति को बढ़ावा दे रही बिहार की सरकार बनेगी फिल्म सिटी व फिल्म नीति लोक जात्रा कार्यक्रम का मंत्री ने किया उद‍घाटन मोतिहारी : बिहार सरकार शीघ्र राजगीर में नाटक व संगीत एकेडमी खोलेगी.इसके लिए विभागीय पहल तेज हो गयी है और सरकार ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है.उक्त बातें बिहार सरकार के […]

विज्ञापन

कार्यक्रम. लोक संस्कृति को बढ़ावा दे रही बिहार की सरकार

बनेगी फिल्म सिटी व फिल्म नीति
लोक जात्रा कार्यक्रम का मंत्री ने किया उद‍घाटन
मोतिहारी : बिहार सरकार शीघ्र राजगीर में नाटक व संगीत एकेडमी खोलेगी.इसके लिए विभागीय पहल तेज हो गयी है और सरकार ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है.उक्त बातें बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री शिवचन्द्र राम ने कही.वे रविवार की देर शाम शहर के नगर भवन के मैदान में संगीत नाटक एकेडमी द्वारा आयोजित लोक जात्रा के उदघाटन के बाद संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि कलाकारों को प्रोत्साहित करने व लोक संस्कृति को बढावा देने के लिए बिहार की सरकार संकल्पित है और इसके लिए एक बेहतर कार्ययोजना बनाकर काम कर रही है.कहा कि बिहार में सरकार फिल्म सीटी बनाने की योजना बना रही है.
इसके लिए फिल्म नीति बनेगी और उसका लाभ बिहार के कलाकारों को अधिक मिलेगा.भारतीय लोक संस्कृति मजबूत हो,इस दिशा में सरकार अपना काम कर रही है.
आने वाली पीढी हमारी संस्कृति को समझे, इसके लिए बिहार की सरकार प्लानिंग कर रही है.
इस अवसर पर बिहार विधान सभा के सचेतक राजेन्द्र राम,नरकटिया विधायक डा. शमीम अहमद,केसरिया विधायक डा. राजेश,विधान पार्षद सतीश कुमार आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन