जिप की सात समितियों के अध्यक्षों की सूची जारी

मोतिहारी : जिला परिषद में गठित सभी सात स्थायी समितियों के नामित अध्यक्षों व सदस्यों की सूची गुरुवार को जारी कर दी गयी है. जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल व उपाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में इस बाबत बताया कि सदस्यों की भावना का पूरा ख्याल रखा गया है और पंचायती राज […]
मोतिहारी : जिला परिषद में गठित सभी सात स्थायी समितियों के नामित अध्यक्षों व सदस्यों की सूची गुरुवार को जारी कर दी गयी है. जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल व उपाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में इस बाबत बताया कि सदस्यों की भावना का पूरा ख्याल रखा गया है
और पंचायती राज व्यवस्था में निहित कार्यों में गति देने में बल मिलेगा.बताया कि बंजरिया-23 के जिला पार्षद सुरेश यादव को लोक कार्य समिति,रक्सौल-2 की जिला पार्षद कविता सिंह को लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वच्छता समिति,कोटवा-14 के मनोज मुखिया को सामाजिक न्याय समिति ,कल्याणपुर-32 के मोख्तार प्रसाद गुप्ता को उत्पादन समिति व घोडासहन-46 की किशोरी देवी को शिक्षा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. इस अवसर पर पूर्व विधायक पवन जायसवाल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




