तस्करी का 30 कार्टन चाइनीज सेब जब्त

मोतिहारी : रक्सौल से बेतिया जा रही बस संख्या बीआर22पी/2343 से कस्टम पुलिस ने छापेमारी कर 30 कार्टून चाइनिज सेव जब्त किया है, जिसका वजन करीब 300 किलो बताया गया है. कस्टम उपायुक्त पवन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर अधीक्षक शैलेंद्र कुमार, निरीक्षण राजेश वर्मा के नेतृत्व में गम्हरिया नहर के पास उक्त […]
मोतिहारी : रक्सौल से बेतिया जा रही बस संख्या बीआर22पी/2343 से कस्टम पुलिस ने छापेमारी कर 30 कार्टून चाइनिज सेव जब्त किया है, जिसका वजन करीब 300 किलो बताया गया है. कस्टम उपायुक्त पवन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर अधीक्षक शैलेंद्र कुमार, निरीक्षण राजेश वर्मा के नेतृत्व में गम्हरिया नहर के पास उक्त बस की जांच की गयी, जिसके डिक्की से बुधवार की अहले सुबह उक्त सेव बरामद हुआ. सेव का कोई दावेदार सामने नहीं आया. यहां बता दें कि बेतिया, मोतिहारी, रक्सौल आदि शहरों में चाइनिज सेव का स्टॉल लगाकर खुलेआम बिक्री की जा रही है. इधर कस्टम अधिकारियों ने बताया कि चाइनिज सेव की बिक्री करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




