सेंट्रल बैंक ने मनायी 106वीं वर्षगांठ

Updated at : 22 Dec 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक ने मनायी 106वीं वर्षगांठ

मोतिहारी : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 106वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ बुधवार को मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधक हरिशंकर ठाकुर ने सेंट्रल बैंक के संस्थापक सर सोराबजी पोच खानबाला के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस क्रम में रेडक्रांस सोसायटी के सहयोग […]

विज्ञापन

मोतिहारी : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 106वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ बुधवार को मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधक हरिशंकर ठाकुर ने सेंट्रल बैंक के संस्थापक सर सोराबजी पोच खानबाला के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस क्रम में रेडक्रांस सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय कार्यालय बरियारपुर, बसतपुर तथा लुठहां के शाखा के कर्मचारी मौजूद थे.

वही बैंक के स्थापना दिवस पर रेडक्रांस के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर 25 यूनिट रक्तदान किया गया. कार्यक्रम को अग्रणी जिला प्रबंधक रामानंद भारती, संजय कुमार शर्मा, मुख्य प्रबंधक ने बैंकों के बारे में वहां मौजूद लोगों को बताया. इस दौरान 30 गण्यमान ग्राहकों को पुष्प का गूच्छा देकर सम्मानित किया गया. मंच का संचालन अभय अनंद ने किया. वहीं स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय शरण कम्पलेक्स में एक संगीत संघ्या का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी सुनिल कुमार यादव को आमंत्रित किया गया. श्री कुमार ने सेंट्रल बैंक के सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय योगदान की प्रशंसा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन