हत्या में एमएलसी का बेटा नामजद
Updated at : 22 Dec 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

घर से बुलाकर कांटी के सुरेश की हत्या, फरदो पुल से िमला शव चैनपुर गांव का रहनेवाला था पेंटर सुरेश साह स्थानीय भुइल राय को भी बनाया गया आरोपित विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा, डीएसपी के आश्वासन पर माने मड़वन : कांटी थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी पेंटर सुरेश साह की अपराधियों ने हत्या […]
विज्ञापन
घर से बुलाकर कांटी के सुरेश की हत्या, फरदो पुल से िमला शव
चैनपुर गांव का रहनेवाला था
पेंटर सुरेश साह
स्थानीय भुइल राय को भी
बनाया गया आरोपित
विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा, डीएसपी के आश्वासन पर माने
मड़वन : कांटी थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी पेंटर सुरेश साह की अपराधियों ने हत्या कर दी. उसका शव बुधवार को फतेहपुर फरदो पुल के नीचे से बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर सुरेश साह की पत्नी राधा देवी मौके पर पहुंची. उसने शव की पहचान की. मामले में राधा देवी ने कांटी थाने में
हत्या में एमएलसी
प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें विधान पार्षद दिनेश सिंह के पुत्र छाेटू व स्थानीय भुइल राय पर हत्या का आरोप लगाया है. उसने इन लोगों पर रात 11 बजे पति को जबरन घर से ले जाने का आरोप लगाया.
इधर, शव मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये. इसकी सूचना कांटी पुलिस व स्थानीय विधायक अशोक चौधरी को दी गयी. कांटी व पानापुर की पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को उठाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के आक्रोश को देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा. स्थानीय लोग वरीय पुलिस अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे. बाद में सुबह करीब 11 बजे डीएसपी पश्चिमी अजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोग शांत हुए.
गरदन व सीने पर मिले जख्म के निशान
कांटी विधायक अशोक चौधरी ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन से की. इसके बाद लोगों ने पोस्टमार्टम के लिए शव को पुलिस के हवाले कर दिया. शव को एसकेएमीसएच भेज दिया गया. पोस्टमार्टम में गरदन व सीने पर चार गहरे जख्म के निशान मिले हैं. रिपोर्ट में धारदार हथियार से गोद कर हत्या की पुष्टि हुई है.
घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. घटना के सभी बिंदुओं पर तहकीकात की जा रही है. मामले की जांच कर जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
अजय कुमार, डीएसपी पश्चिमी
पत्नी के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी
घटना बेहद दुखद व अमानवीय है. पीड़ित परिवार के साथ हमारी संवेदना व सहानुभूति है. पुलिस निष्पक्षता से सभी बिंदुओं पर जांच करे. कोई दोषी नहीं बचे, निर्दोष नहीं फंसे. अपराधी कोई भी होे, उस पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.
दिनेश सिंह, विधान पार्षद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




