शशिकांत की याद में रोया पूरा गांव, जांबाजी पर गर्व

Updated at : 19 Dec 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
शशिकांत की याद में रोया पूरा गांव, जांबाजी पर गर्व

अरेराज (पू.चं.) : शनिवार को पंपोर में सीमा की रक्षा के दौरान आतंकी हमले में शहीद हुए शशिकांत के गांव अरेराज प्रखंड के बभनौली में गम का माहौल है. ग्रामीण व जनप्रतिनिधि शहीद के दरवाजे पर शनिवार रात में ही पहुंचने लगे, जिससे गांव में मातमी माहौल हो गया. सभी की आंखों से आंसू छलक […]

विज्ञापन

अरेराज (पू.चं.) : शनिवार को पंपोर में सीमा की रक्षा के दौरान आतंकी हमले में शहीद हुए शशिकांत के गांव अरेराज प्रखंड के बभनौली में गम का माहौल है. ग्रामीण व जनप्रतिनिधि शहीद के दरवाजे पर शनिवार रात में ही पहुंचने लगे, जिससे गांव में मातमी माहौल हो गया. सभी की आंखों से आंसू छलक रहे थे. वहीं देश की रक्षा के लिए शहीद होने पर फक्र भी था. कारगिल युद्ध के दौरान इनके भाई मनोज भी शहीद हो गये थे. सभी के मुंह से एक ही बात निकल रही थी कि इस परिवार के दो लाल देश के लिए शहीद हो गये. दोनों की शदत पर हमें गर्व है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन