पुलिस से शराब कारोबारी की पत्नी को छुड़ाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शिकारगंज भलुवहिया से एक सौ लीटर शराब जब्त चिरैया शिकारगंज : के भागवतपुर भलुवहिया गांव में शराब जब्ती के बाद कारोबारी की पत्नी को गिरफ्तार करने पर पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प हो गयी. ग्रामीणों ने पुलिस गिरफ्त से शराब कारोबारी की पत्नी को छुड़ लिया. घटना रविवार सुबह की है. बताया जाता है […]
विज्ञापन
शिकारगंज भलुवहिया से एक सौ लीटर शराब जब्त
चिरैया
शिकारगंज : के भागवतपुर भलुवहिया गांव में शराब जब्ती के बाद कारोबारी की पत्नी को गिरफ्तार करने पर पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प हो गयी. ग्रामीणों ने पुलिस गिरफ्त से शराब कारोबारी की पत्नी को छुड़ लिया. घटना रविवार सुबह की है. बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल के साथ भागवतपुर भलुवहिया में अनिरूद्ध सिंह के घर पर छापेमारी की. इस दौरान तलाशी में उसके घर से छह लीटर देसी व करीब एक सौ लीटर अधनिर्मित देसी शराब बरामद हुआ.
पुलिस को चकमा देकर अनिरूद्ध सिंह फरार हो गया. पुलिस अनिरूद्ध सिंह, उसकी पत्नी सहित ग्रामीण कन्हैया सिंह,अशोक सिंह सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है.थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अनिरूद्ध सिंह अपने घर में देसी शराब बनाने का धंधा कर रहा था. सूचना पर उसके घर छापेमारी कर शराब बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










