नेपाली बाइक छीनने के आरोप में दो गिरफ्तार
Updated at : 16 Dec 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

रक्सौल : शहर के कोइरीया टोला नहर चौक स्थित एक शॉपिंग मॉल के पास से नेपाली नागरिक की बाइक (बा 71 प 325) छीनने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के वीरगंज निवासी रौशन साई अपने दोस्त रचिंद्र पकुरेल के साथ रक्सौल शॉपिंग के लिए आये थे. आइसीआइसी बैंक की […]
विज्ञापन
रक्सौल : शहर के कोइरीया टोला नहर चौक स्थित एक शॉपिंग मॉल के पास से नेपाली नागरिक की बाइक (बा 71 प 325) छीनने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के वीरगंज निवासी रौशन साई अपने दोस्त रचिंद्र पकुरेल के साथ रक्सौल शॉपिंग के लिए आये थे.
आइसीआइसी बैंक की एटीएम से पैसा निकालने के बाद दो युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. मॉल में शापिंग करने दोनों नेपाली युवक जैसे ही बाहर निकले उक्त युवकों ने रौशन के हाथ से बाइक की चाबी छीन ली. दोनों युवकों में से एक युवक बाइक लेकर भाग गया. इसी बीच रौशन ने विजय पटेल नामक एक युवक को पकड़ लिया. इसके बाद मॉल के कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विजय पटेल को हिरासत में ले लिया. सूत्रों की माने तो बाद में विजय पटेल की निशानदेही पर उसके दोस्त चिंटू सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
हालांकि पुलिस अभी इस मामले की पुष्टि करने से इंकार कर रही है. पुलिस सूत्रों की माने तो गिरफ्तार विजय पटेल नकली ड्रग इंस्पेक्टर बनकर अवैध उगाही करता था. शराबियों और नशेड़ियों से पैसे उठाव करता था. कई मामले में नेपाल पुलिस को भी विजय की तलाश थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




