हत्या के बाद विवाहिता के शव को जलाया
Updated at : 16 Dec 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

भेलाही ओपी क्षेत्र के परशुरामपुर की है घटना घटना के बाद से परिवार के सभी सदस्य फरार रक्सौल : पलनवा थाना क्षेत्र स्थित भेलाही ओपी क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में बुधवार की अहले सुबह विवाहिता को जलाने के बाद आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर देने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले […]
विज्ञापन
भेलाही ओपी क्षेत्र के परशुरामपुर की है घटना
घटना के बाद से परिवार के सभी सदस्य फरार
रक्सौल : पलनवा थाना क्षेत्र स्थित भेलाही ओपी क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में बुधवार की अहले सुबह विवाहिता को जलाने के बाद आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर देने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर मृतका रिंकी देवी के भाई पश्चिम चंपारण जिला के साठी थानाक्षेत्र के परसौना निवासी पप्पू सिंह ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर बताया है कि मेरी बहन को जलाकर उसके ससुरालवालों द्वारा मार दिया गया है. निर्मम हत्या के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. इस मामले को लेकर मृतका के भाई ने चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. इसमें मृतका के ससुर सत्यनारायण सिंह, पति बड़ाबाबू सिंह, देवर झुन्नु सिंह व देवरानी शामिल हैं. इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी संख्या 81/16 दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि घटना के बाद से परिवार के सभी सदस्य फरार हैं. यहां बता दे कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक विवाहिता को जलाया जा रहा है. इसके साथ भेलाही ओपी घटनास्थल पर पहुंची तो मृतका के कमरे में आग से जलने का निशान थे, कमरे से मिट्टी तेल की बदबू आ रही थी और बिछावन जला हुआ था. कमरे के अंदर से पुलिस को एक गोली का खोखा भी बरामद हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




