बबलू गुप्ता से रंगदारी मांगने में दो गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
खुलासा. रंगदारी में प्रयुक्त सिमकार्ड मिला, हो रही पूछताछ केसरिया थाना के कुड़वा गांव से हुई दोनों की गिरफ्तारी नाबालिग के पास से मिला रंगदारी में प्रयुक्त सिम मोतिहारी : पुलिस ने भाजपा एमएलसी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता से 20 लाख की रंगदारी मामले का उद्भेदन कर लिया. रंगदारी में प्रयुक्त सिम के साथ […]
विज्ञापन
खुलासा. रंगदारी में प्रयुक्त सिमकार्ड मिला, हो रही पूछताछ
केसरिया थाना के कुड़वा गांव से हुई दोनों की गिरफ्तारी
नाबालिग के पास से मिला रंगदारी में प्रयुक्त सिम
मोतिहारी : पुलिस ने भाजपा एमएलसी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता से 20 लाख की रंगदारी मामले का उद्भेदन कर लिया. रंगदारी में प्रयुक्त सिम के साथ पुलिस ने केसरिया से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उसमें एक 12 साल का लड़का है. रंगदारी में प्रयुक्त सिम उसके पास से मिला है, जबकि रंगदारी में प्रयुक्त सिम घटना के बाद जिस मोबाइल में इस्तेमाल हुआ है, उस मोबाइल धारक को भी पुलिस ने पकड़ा है. दोनों से पूछताछ चल रही है. गिरफ्तार लोग पेशेवर अपराधी नहीं है,
लेकिन एमएलसी से रंगदारी में प्रयुक्त सिमकार्ड उनके पास कहां और कैसे आया. इस सवाल को पुलिस तलाश रही है.पुलिस को शक है कि उनके द्वारा अपने किसी दुश्मन को फंसाने के लिए रंगदारी का डिमांड एमएलसी से तो नहीं किया गया. इस साजिश के पीछे कौन है और दिमाग किसका है. इसकी छानबीन में पुलिस जुटी है. पुलिस का कहना है कि रंगदारी की घटना के पीछे सभी कारणों की जानकारी गिरफ्तार दोनों लोगों के पास है. हालांकि रंगदारी में प्रयुक्त मोबाइल रिकवर नहीं हो सकी है.
एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि केसरिया से मो मुजबिल व मो शहाबुद्दीन उर्फ सब्बू को रंगदारी में प्रयुक्त सिमकार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया है. उनसे पूछ ताछ चल रही है. छापेमारी में नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार, छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार, दारोगा संजीव कुमार, धर्मजीत महतो सहित अन्य शामिल थे. बताते चले कि रविवार की शात करीब तीन बजे भाजपा एमएलसी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता से फोन पर 20 लाख की रंगदारी मांगी गयी थी. रंगदारी मांगने वाला बदमाश खूद को गोपालगंज का डॉन बता रंगदारी की राशि डुमरियाघाट पूल पर पहंुचाने को कहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










