ढेकहा में बाप-बेटे को भाला से मारा भाई, पत्नी व मां को भी पीटा

Updated at : 14 Dec 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
ढेकहा में बाप-बेटे को भाला से मारा भाई, पत्नी व मां को भी पीटा

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत ढेकहा महुआवा टोला में जमीनी विवाद को लेकर रामाशीष महतो व उसके पुत्र अशोक महतो को भाला मार घायल कर दिया गया. वहीं बचाने आये भाई मुन्नीलाल महतो, मां लखिया देवी व पत्नी के साथ भी मारपीट की. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.घटना को लेकर अशोक […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत ढेकहा महुआवा टोला में जमीनी विवाद को लेकर रामाशीष महतो व उसके पुत्र अशोक महतो को भाला मार घायल कर दिया गया. वहीं बचाने आये भाई मुन्नीलाल महतो, मां लखिया देवी व पत्नी के साथ भी मारपीट की. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.घटना को लेकर अशोक महतो ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठा था.इस दौरान ग्रामीण भागेश्वर महतो, छठु महतो,

रामप्रवेश महतो,लखराज महतो, सोनू महतो,अवधेश महतो, केसरी देवी,सरस्वती देवी सहित अन्य लोग हरवे हथियार लेकर दरवाजे पर पहंुच गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर भाला से मार घायल कर दिया. बचाने आये पिता पर भी भाला से हमला कर दिया. वही भाई, मां व पत्नी के साथ मारपीट की. मोबाइल पर आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन