चापाकल लगाये बिना जेइ ने निकाल ली राशि

Updated at : 13 Dec 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
चापाकल लगाये बिना जेइ ने निकाल ली राशि

मोतिहारी : चापाकल लगाने में सरकारी राशि की लूट खसोट हुई है. जिला परिषद में कागज पर चापाकल लगा लाखों रुपये गबन किया गया है. इसका खुलासा जन-शिकायत में हुआ है. अरेराज प्रखंड के ग्राम पंचायत मुड़ा में हुए विकास कार्य में कागज पर ही चापाकल लगा राशि निकासी की बात सामने आयी है. इसकी […]

विज्ञापन

मोतिहारी : चापाकल लगाने में सरकारी राशि की लूट खसोट हुई है. जिला परिषद में कागज पर चापाकल लगा लाखों रुपये गबन किया गया है. इसका खुलासा जन-शिकायत में हुआ है. अरेराज प्रखंड के ग्राम पंचायत मुड़ा में हुए विकास कार्य में कागज पर ही चापाकल लगा राशि निकासी की बात सामने आयी है.

इसकी शिकायत गोविदगंज थाना के मन्नपुर निवासी पूर्व जिप पार्षद सुनील कुमार ने की है. आरोप लगाया है कि चतुर्थ वित्त योजना में चापाकल लगाने में फर्जीवाड़ा हुआ है. कार्य एजेंसी द्वारा कागज में चापाकल लगा राशि की निकासी कर ली गयी है. मामले की शिकायत के बाद जिप इंजीनियरिंग विभाग के होस उड़ गये हैं. तीन साल बाद सामने आये इस मामले की गहन जांच शुरू हो गयी है.

2014-15 की है योजना : योजना का कार्य वर्ष 2014-15 है. इस वर्ष की योजना संख्या 54 में चापाकल लगाने की स्वीकृति प्राप्त है. जिसके अभिकर्त्ता कनीय अभियंता तौकिर अहमद सिद्धिकी थे. आरोप है कि अभियंता ने चापाकल नहीं लगाया और फर्जीवाड़ा कर राशि निकाल ली.
लोक शिकायत में सामने आया मामला: कागज पर चापाकल लगाये जाने का मामला लोक शिकायत में सामने आया है. सुनील कुमार के शिकायत पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी 60 कार्य दिवस के अंदर निर्णय पारित करने का आदेश दिया है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी को परिवाद में अंकित बिंदुओं पर सुनवाई के लिए तय तिथि पर साक्ष्य के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है.
कार्रवाई में जेइ से स्पष्टीकरण : योजना में गड़बड़ी कर फर्जी तरीका से राशि निकासी किये जाने के मामले को जिला अभियंता ओजैर अहमद ने गंभीरता से लिया है. जेई सिद्धिकी से तीन दिन में अपना मंतव्य देने का निर्देश जिला अभियंता ने दिया है.
योजना की जांच में जुटा जिप प्रशासन
कागज में चापाकल उगल रहा पानी, लाखों का गबन
जिला पर्षद में सरकारी राशि की हुई लूट
जनशिकायत में फर्जीवाड़ा हुआ खुलासा
मामला संज्ञान में आने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है. संबंधित अभिकर्ता से स्पष्टीकरण पूछा गया है. गड़बड़ी पर कार्रवाई की जायेगी.
– ओजैर अहमद, जिला अभियंता, जिला परिषद, पूर्वी चंपारण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन